Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Space Mission : चंद्रयान-3 सिर्फ एक शुरुआत, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान 2040 तक इंसान होगा चांद पर

Space Mission : चंद्रयान-3 सिर्फ एक शुरुआत, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान 2040 तक इंसान होगा चांद पर

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को अपने एक बयान में बताया कि ‘चंद्रयान-3 सिर्फ एक शुरुआत है और भारत ने वादा किया है कि वह 2040 तक इंसान को चांद पर भेजेगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम इस बात को लेकर साफ […]

Space Mission: Chandrayaan-3 is just a beginning, Union Minister's big statement, humans will be on the moon by 2040
inkhbar News
  • Last Updated: December 15, 2023 14:56:46 IST

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को अपने एक बयान में बताया कि ‘चंद्रयान-3 सिर्फ एक शुरुआत है और भारत ने वादा किया है कि वह 2040 तक इंसान को चांद पर भेजेगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम इस बात को लेकर साफ हैं कि अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्थन दिया जाएगा। साथ ही 2047 तक देश के विकसित बनने की प्रकल्पना की गई है।

भारत का गगनयान मिशन

इसरो के गगनयान मिशन में तीन सदस्यों वाले क्रू को अंतरिक्ष में भेजने की परिकल्पना की गई है। क्रू को पृथ्वी की कक्षा में 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर भेजा जायेगा। यह मिशन तीन दिन का होगा और उसके बाद क्रू के सदस्यों की सुरक्षित धरती पर वापसी की जाएगी। और उनकी समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग होगी। ऐसा करते ही भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन जाएगा, जिसने अंतरिक्ष में इंसानों को भेजा हो। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन यह कर चुके हैं। भारत का लक्ष्य है कि 2040 तक गगनयान मिशन को अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया जाए।

इसरो के हाथ लगी बड़ी सफलता

गगनयान मिशन के अधीन कुल तीन अंतरिक्ष मिशन भेजे जाएंगे। इनमें से दो मिशन मानवरहित होंगे और एक मिशन मानव युक्त होगा। वहीं हाल ही में चंद्रयान-3 के प्रोपेल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा की कक्षा से वापस पृथ्वी की कक्षा में वापस लाया गया। मानव मिशन के लिए यह परीक्षण बेहद जरूरी था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसके लिए इसरो को बधाई दी। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त 2023 को इसके विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा।

यह भी पढ़ें – http://ED Raid: फार्मा कंपनी पर ईडी की छापेमारी, दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब में जाँच जारी