Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • इंडिगो के बाद स्पाइसजेट में आई तकनीकी खराबी, हैदराबाद वापस लौटी तिरुपति जा रही फ्लाइट

इंडिगो के बाद स्पाइसजेट में आई तकनीकी खराबी, हैदराबाद वापस लौटी तिरुपति जा रही फ्लाइट

SpiceJet:अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विमान के संचालन में काफी सावधानी बरती जा रही है। गुरुवार को हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट Q400 विमान उसी स्थान पर वापस आ गया है, जहां से उसने उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्याओं के कारण इस फ्लाइट को अपने गंतव्य पर वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट हैदराबाद […]

SpiceJet
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2025 12:25:28 IST

SpiceJet:अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विमान के संचालन में काफी सावधानी बरती जा रही है। गुरुवार को हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट Q400 विमान उसी स्थान पर वापस आ गया है, जहां से उसने उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्याओं के कारण इस फ्लाइट को अपने गंतव्य पर वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी।

स्पाइसजेट का बयान

हैदराबाद-तिरुपति फ्लाइट की लैंडिंग को लेकर स्पाइसजेट की ओर से एक बयान सामने आया है। जिसमें उसने कहा कि 19 जून को हैदराबाद-तिरुपति फ्लाइट का संचालन करने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान के टेक-ऑफ के बाद AFT बैगेज डोर की लाइट रुक-रुक कर चमक रही थी। पूरे समय केबिन में दबाव सामान्य रहा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलटों ने हैदराबाद लौटने का फैसला किया। विमान सुरक्षित तरीके से उतरा और यात्रियों को सामान्य तरीके से उतारा गया। उन्होंने कहा कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग नहीं की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि तिरुपति की आगे की यात्रा संचालित करने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।

इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो के विमान की भी इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो के दिल्ली से लेह जाने वाले विमान 6E 2006 को भी गुरुवार सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दिल्ली लौटना पड़ा। इस विमान में करीब 180 यात्री और पायलट सवार थे। तकनीकी खराबी के कारण विमान को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग करानी पड़ी। एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान को क्यों उतारना पड़ा, इसकी जांच की जा रही है।

बस 12 दिन रह लो गरीब! जुलाई लगते ही खजाने से भर जाएगी इन 5 राशि वाले लोगों की तिजौरी, आधा दर्जन ग्रह गोचर खोल देंगे किस्मत के द्वार

Petrol Diesel Price Today: इजरायल-ईरान जंग के बावजूद भारत में नहीं बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, PM Modi के इस सौगात से गदगद हो रहे भारतीय

Tags

SpiceJet