Inkhabar

इंडोनेशिया के जकार्ता में भूकंप के तेज झटके, 20 की मौत

नई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। कई सेकेडों तक आए इस झटके की वजह से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। एक बार फिर इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जिसने पूरे देश में खलबली मचा दी है। सोमवार के आए […]

Earthquake
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2022 14:31:38 IST

नई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। कई सेकेडों तक आए इस झटके की वजह से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

एक बार फिर इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जिसने पूरे देश में खलबली मचा दी है। सोमवार के आए इस भूकंप के झटके काफी तेज और काफी लंबे थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मैग्नीट्यूड मापी गई है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भीषण भूकंप हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 300 से ज्यादा लोग घायल हैं।