Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • रूस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए ,भूकंप की तीव्रता 7 रिक्टर स्केल

रूस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए ,भूकंप की तीव्रता 7 रिक्टर स्केल

नई दिल्ली: रविवार सुबह (स्थानीय समय) रूस में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 रही। भूकंप का केंद्र सुदूर-पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप का तट था। वहीं, यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अधिकारियों के मुताबिक, रूस […]

रूस में भूकंप के तेज झटके
inkhbar News
  • Last Updated: August 18, 2024 05:11:41 IST

नई दिल्ली: रविवार सुबह (स्थानीय समय) रूस में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 रही। भूकंप का केंद्र सुदूर-पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप का तट था। वहीं, यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।

Russia: भूकंप के झटकों से हिला साइबेरियन रिपब्लिक ऑफ टायवा, रिक्टर स्केल पर 5.6 रही तीव्रता

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अधिकारियों के मुताबिक, रूस में भूकंप सुबह सात बजे के बाद आया। इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 90 किलोमीटर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप के पानी में लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) की गहराई पर था।

भूकंप क्यों आते हैं?

धरती के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जिस क्षेत्र में ये प्लेट्स सबसे ज़्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन कहते हैं। बार-बार टकराने की वजह से प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं। जब बहुत ज़्यादा दबाव बनता है, तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है और गड़बड़ी के बाद भूकंप आता है।