Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Subrata Roy Passes Away: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Subrata Roy Passes Away: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

नई दिल्ली। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मुंबई में मंगलवार (14 नंवबर) को निधन हो गया। सुब्रत रॉय का मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि सहारा समूह के […]

सहारा समूह, सुब्रत राय सहारा, सहारा चिटफंड घोटाला, सुप्रमी कोर्ट, ​चिटफंड, sahara group, subrata roy sahara, sahara chitfund scam, supreme court, chitfund
inkhbar News
  • Last Updated: November 15, 2023 08:28:05 IST

नई दिल्ली। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मुंबई में मंगलवार (14 नंवबर) को निधन हो गया। सुब्रत रॉय का मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से जान गई है।

लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव शरीर

जारी किए गए बयान में कंपनी ने आगे कहा कि 12 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 14 नवंबर की रात में साढ़े 10 बजे आखिरी सांस ली। बता दें कि सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा। बता दें कि इृउनका परिवार इस समय विदेश में है और उनके आने का बाद रॉय का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कौन हैं सुब्रत रॉय?

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून, 1948 को बिहार के अररिया जिले में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में की थी। इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में की थी। बता दें कि रॉय ने साल 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी.