Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Suhani Bhatnagar: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का निधन, निभाया था छोटी बबीता का किरदार

Suhani Bhatnagar: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का निधन, निभाया था छोटी बबीता का किरदार

नई दिल्लीः अभिनेता आमिर खान की मूवी ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया। शनिवार यानी 17 फरवरी को दिल्ली में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कहा। महज 19 वर्ष की आयु में सुहानी ने अंतिम सांस ली। खबर के मुताबिक वह लंबे वक्त से दिल्ली […]

Suhani Bhatnagar: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का निधन, निभाया था छोटी बबीता का किरदार
inkhbar News
  • Last Updated: February 17, 2024 15:15:20 IST

नई दिल्लीः अभिनेता आमिर खान की मूवी ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया। शनिवार यानी 17 फरवरी को दिल्ली में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कहा। महज 19 वर्ष की आयु में सुहानी ने अंतिम सांस ली। खबर के मुताबिक वह लंबे वक्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। वहीं उनका अंतिम संस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा।

दवाओं की वजह से निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद इलाज के लिए वह जो दवाएं ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर गहरा साइड इफेक्ट हुआ है। कथित तौर पर, उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके मौत का कारण बताया जा रहा है।

दंगल से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ के जरिए बॉलीवुड में प्रवेश किया था। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म की थीं। फैंस ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के किरदार की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे। मूवी में आमिर, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी काम किया था। हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था।

ये भी पढ़ेः