Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सुखबीर बादल ने कह डाली ये बड़ी बात, भगवंत मान को हर सप्ताह शराब भेजते हैं केजरीवाल

सुखबीर बादल ने कह डाली ये बड़ी बात, भगवंत मान को हर सप्ताह शराब भेजते हैं केजरीवाल

चण्डीगढ़। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह पर लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भले ही जबरदस्त तरीके से जीत दर्ज कर सरकार बनाई हो, लेकिन हाल के दिनों में वे चोरों तरफ से घिरी हुई हैं। इसी बीच अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2022 11:39:46 IST

चण्डीगढ़। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह पर लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भले ही जबरदस्त तरीके से जीत दर्ज कर सरकार बनाई हो, लेकिन हाल के दिनों में वे चोरों तरफ से घिरी हुई हैं। इसी बीच अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हर सप्ताह भगवंत मान को शराब की पेटी भेजते हैं।

दरअसल, अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि हर सोमवार को भगवत मान को केजरीवाल शराब की पेटी भेज देते हैं और कहते हैं कि आप अपनी सरकारी बंग्लें में बैठकर ऐश कीजिए सरकार मैं खुद चला लूंगा. उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल ने भगवंत मान को नौकरी पर रखा हुआ है। इसके अलावा सुखबीर सिंह ने कहा कि सीएम भगवंत मान की सरकार पर हमला करते हुए कहा की इनकी वजह से सिद्दू मूसेवाला की जान चली गई।

केजरीवाल चला रहे है सरकार

बादल ने पंजाब की आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में सरकार तो अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं। सुरक्षा वापस लेने के मामले पर भी उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने सिक्योरिटी वापस लेने का ढिंढोरा पीटा और दुश्मन अलर्ट हो गया। सुखबीर सिंह ने कहा कि अगर सिक्योरिटी वापस लेनी थी तो अरविंद केजरीवाल से वापस लेते, राघव चड्ढा से वापस लेते।

मूसेवाला की हत्या पर निशाने पर भगवंत

बता दें कि पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही भगवंत मान सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इससे पहले सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि जिस तरह के हालात पंजाब के बन गए हैं, आए दिन कत्ल हो रहे हैं, कहीं गैंगवार हो रही है, कहीं धार्मिक झड़पों हो रही हैं, इस को देख कर दुख लगता है कि जो राज्य किसी समय सबसे खुशहाल था, आज उसका क्या हाल बन गया है।

उधर पंजाब में बिगड़ी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के विरोध में भाजपा भी जमीन पर उतर आई है। सोमवार को खन्ना समारक के बाहर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका।

ये भी पढ़े-

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें