Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Sukhdev Singh Gogamedi: कौन हैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, जानें कैसे बनी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना

Sukhdev Singh Gogamedi: कौन हैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, जानें कैसे बनी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना

जयपुर: 5 दिसंबर, मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने गोगामेड़ी के घर में घुसकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता […]

Sukhdev Singh Gogamedi: कौन हैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, जानें कैसे बनी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना
inkhbar News
  • Last Updated: December 5, 2023 22:05:28 IST

जयपुर: 5 दिसंबर, मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने गोगामेड़ी के घर में घुसकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि गोगामेड़ी के गार्ड की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश की भी मौत हो गई है।

कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाश रोहित गोदारा ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। रोहित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोगामेड़ी की इस मर्डर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। इसे लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी हो कि फायरिंग के दौरान गोगामेड़ी का बॉडीगार्ड भी घायल हुआ है।

कौन हैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी?

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) राजस्थान में राजपूतों में जाना-माना चेहरा थे। यहां युवाओं में उनका खास सम्मान था। गोगामेड़ी लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हुए थे। बाद में करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी और सुखदेव सिंह के बीच कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद गोगामेड़ी ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अपना एक अलग संगठन बना लिया था। गोगामेड़ी ही इस संगठन के अध्‍यक्ष थे। हालांकि, 2021 में दोनों संगठनें वापस से एक हो गए। बता दें कि ये दो बार बसपा से चुनाव भी लड़े थे।

यह भी पढ़ें: Byju’s News: क्या डूब जाएगी बायजूस? कर्मचारियों को वेतन देने के लिए कंपनी के संस्थापक ने रखा घर गिरवी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी देश में तब चर्चा में आए थे, जब उन्‍होंने बॉलीवुड फिल्म पद्मावत का विरोध किया था। इस दौरान उन्होंने फिल्‍म के डायरेक्‍टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ जड़ दिया था।