Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गणतंत्र दिवस पर सूर्य की किरणें देंगी तिरंगे को सलामी, ठंड से मिलेगी राहत

गणतंत्र दिवस पर सूर्य की किरणें देंगी तिरंगे को सलामी, ठंड से मिलेगी राहत

देशभर में आज हर कोई गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. वहीं इस मौके पर राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.

Republic Day 2025, weather forecast today
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2025 08:18:59 IST

नई दिल्ली: देशभर में आज हर कोई गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. वहीं इस मौके पर राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा और कोहरे की समस्या नहीं होगी। इसके साथ सुबह से ही धूप खिलने की उम्मीद है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

हालांकि, 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जाएगा।

उत्तर भारत में मौसम का हाल

राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी है। इन राज्यों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोग परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग ने बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है। बिहार में ठंडे दिन का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

delhi weather forecast 26 january

तापमान की स्थिति

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान 1-5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 5-10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बना हुआ है। वहीं मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत में 10-18 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हालांकि अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि की संभावना है। वहीं मध्य भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। देश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: 76वां गणतंत्र दिवस: आज कर्तव्य पथ पर दहाड़ेगा भारत, दुनिया दिखेगी गौरवपूर्ण विरासत की झलक

Tags