Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election: सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार, दिल्ली में रोडशो की तैयारी

Lok Sabha Election: सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार, दिल्ली में रोडशो की तैयारी

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि सुनीता केजरीवाल अपने पति सीएम अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में इस सप्ताह के अंत में वो दिल्ली में रोड शो कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई […]

सुनीता केजरीवाल
inkhbar News
  • Last Updated: April 25, 2024 12:46:59 IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि सुनीता केजरीवाल अपने पति सीएम अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में इस सप्ताह के अंत में वो दिल्ली में रोड शो कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

मार्च में मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा केजरीवाल के अरेस्ट होने से प्रभावित आप के प्रचार अभियान को गति देने के लिए सुनीता धीरे-धीरे छाया से बाहर निकलकर एक बड़ी भूमिका निभा रही हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी गई है।

दिल्ली में करेंगी प्रचार

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री की पत्नी आने वाले सप्ताहांत में कोंडली सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में अपना पहला रोड शो करने वाली हैं, जहां से कुलदीप कुमार विधायक हैं, जो आप के पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के प्रत्याशी भी हैं। सुनीता दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा लड़ी गई अन्य तीन लोकसभा सीटों पर भी रोड शो करेंगी।

पंजाब और गुजरात में भी करेंगी प्रचार

दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली तथा नई दिल्ली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली तथा चांदनी चौक सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। खबरों के मुताबिक, सुनीता गुजरात तथा पंजाब में आप उम्मीदवारों के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगी।

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर कांग्रेस का हमला, कहा- वो विश्व गुरु नहीं, विष गुरु हैं

Bihar News: मनीष कश्यप बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, पश्चिम चंपारण से लड़ रहे हैं चुनाव