Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Surya Grahan 2022: आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए आपके शहर में कब और कहां दिखेगा?

Surya Grahan 2022: आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए आपके शहर में कब और कहां दिखेगा?

Surya Grahan 2022: नई दिल्ली। साल 2002 का आज आखिरी सूर्यग्रहण है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार दिवाली के तुरंत बाद आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। यह कई वर्षो […]

Surya Grahan 2022
inkhbar News
  • Last Updated: October 25, 2022 11:29:30 IST

Surya Grahan 2022:

नई दिल्ली। साल 2002 का आज आखिरी सूर्यग्रहण है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार दिवाली के तुरंत बाद आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। यह कई वर्षो में पहली बार है कि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा न होकर इसमें एक दिन का अंतर है। बता दें कि दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई दशकों के बाद पड़ रहा है।

जानिए आपके शहर में सूर्य ग्रहण कब से कब तक लगेगा-

दिल्ली- 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक
अमृतसर- शाम 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक
भोपाल- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक
जयपुर- शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक
मुंबई- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक
रायपुर- शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक
इंदौर- शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक
उदयपुर- शाम 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 00 मिनट तक
लुधियाना- शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
शिमला- शाम 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक
लखनऊ- शाम 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक
कोलकाता- शाम 5 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 03 मिनट तक
चैन्नई- शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
बेंगलुरू- शाम 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक
पटना- शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक
गांधीनगर- शाम 4 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 05 मिनट तक
देहरादून- शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक

सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू हुआ

गौरतलब है कि दिवाली के आज लगने वाले इस सूर्य ग्रहण को लेकर गांव से शहर तक हर जगह बहुत उत्सु कता देखी जा रही है। भारत के कई भागों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। जिसे करीब शाम 4 बजे से देखा जा सकेगा। ऐसे में भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू हो चुका है। लोगों को सूतक काल के नियमों का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव