मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह 25 दिनों बाद अपने घर लौट आए हैं। वो पिछले 25 दिन से गायब थे। उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर कराई थी। अब कई दिनों तक गायब रहने के बाद गुरुचरण खुद घर लौट गए हैं।
घर वापसी के बाद गुरुचरण से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकल गए थे। इस दौरान वो कई दिनों तक अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारा में ठहरे। फिर जब उन्हें अहसास हुआ कि अब घर लौट जाना चाहिए तो वापस आ गए।
22 अप्रैल से थे गायब
मालूम हो कि 22 अप्रैल को गुरुचरण अपने घर से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उनके लापता होने की खबर 26 अप्रैल को सामने आई जब उनके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किडनैपिंग का केस समझकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक गुरुचरण 24 अप्रैल तक दिल्ली में ही थे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया था। बताया गया कि गुरचरण की शादी होने वाली थी और साथ में वो आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे।