Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत में तालिबानी दरिंदगी, मस्जिद में बुलाकर मुस्लिम महिला को काठी-डंडों और पाइप से पीटा, जिहादी मानसिकता का खौफनाक चेहरा

भारत में तालिबानी दरिंदगी, मस्जिद में बुलाकर मुस्लिम महिला को काठी-डंडों और पाइप से पीटा, जिहादी मानसिकता का खौफनाक चेहरा

कर्नाटक में भीड़ ने एक महिला को मस्जिद के बाहर बुरी तरीके से मारा है। महिला का कसूर बस इतना था कि उसके रिश्तेदार उससे मिलने आ गए थे।

Mahila ko talibani saja
inkhbar News
  • Last Updated: April 15, 2025 10:19:04 IST

राज्य के दावणगेरे जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ सरेआम मारपीट की गई। यह घटना चन्नगिरी तालुका के तावरकेरे गांव की है, जहां 9 अप्रैल को एक 38 वर्षीय महिला को भीड़ ने मस्जिद के सामने लाठी-डंडों और पाइप से पीटा। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

हमले का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता शबीना बानू पर यह हमला उस समय हुआ, जब उन्हें एक मस्जिद के बाहर बुलाया गया था। घटना के वक्त आसपास खड़ी भीड़ में से किसी ने महिला को बचाने की कोशिश तक नहीं की।

क्या है मामला?

मामले की शुरुआत 7 अप्रैल को हुई, जब शबीना के घर उनकी रिश्तेदार नसरीन और एक शख्स फैयाज मिलने पहुंचे। तीनों कुछ समय के लिए बाहर घूमने भी गए। उसी दिन जब शबीना का पति घर लौटा, तो उसने नसरीन और फैयाज को घर में देखा और नाराज होकर स्थानीय मस्जिद में शिकायत कर दी। इसके बाद 9 अप्रैल को तीनों को मस्जिद में बुलाया गया, जहां शबीना को मस्जिद के बाहर ही सार्वजनिक रूप से पीटा गया।

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

भीड़ ने शबीना पर लाठी, डंडों, पाइप और पत्थरों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस पूरे हमले का वीडियो किसी ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो वायरल होने के बाद दावणगेरे पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चन्नगिरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 202/2025 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत साजिश, हमला और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और भीड़तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read Also: 15 अगस्त 2025 से नहीं होगा पेट्रोल-डीजल और CNG आटो का रजिस्ट्रेशन, दिल्ली में कल से लागू हो सकती EV 2.O पालिसी