Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • नंगे बदन घर से बाहर आकर खुद पर कोड़े बरसाने लगे तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष, वजह हैरान कर देगी

नंगे बदन घर से बाहर आकर खुद पर कोड़े बरसाने लगे तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष, वजह हैरान कर देगी

राज्य भाजपा अध्यक्ष न्नामलाई ने खुद को कोड़े मारकर विरोध जताया। खुद को कोड़े मारने को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग तमिल संस्कृति को समझते हैं. वो जानते होंगे कि ये सब इसी भूमि का हिस्सा। खुद को कोड़े मारकर चोट पहुंचाना, दंडित करना और खुद को मुश्किल परिस्थितियों से गुजारना तमिल संस्कृति का हिस्सा है।

Annamalai
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2024 13:47:19 IST

नई दिल्ली। तमिलनाडु BJP अध्यक्ष के अन्नामलाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में वो नंगे बदन हैं और खुद पर ताबड़तोड़ कोड़े बरसा रहे हैं। वजह जानकर आपको हैरानी होगी कि अन्नामलाई ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो 19 साल की यौन उत्पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाना चाहते हैं।

न्याय के लिए उठाया कदम

चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में 19 साल की एक छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर है। पीड़िता के न्याय के लिए राज्य भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने खुद को कोड़े मारकर विरोध जताया। खुद को कोड़े मारने को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग तमिल संस्कृति को समझते हैं. वो जानते होंगे कि ये सब इसी भूमि का हिस्सा। खुद को कोड़े मारकर चोट पहुंचाना, दंडित करना और खुद को मुश्किल परिस्थितियों से गुजारना तमिल संस्कृति का हिस्सा है।

जानिए मामला क्या है?

उन्होंने आगे कहा कि मेरा प्रदर्शन राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ है। अन्ना विश्वविद्यालय में जुल्म हुआ है। वो खुद को कोड़े मारकर अपने पूर्वजों के रास्ते पर चल रहे हैं। आपको बता दें कि अन्ना यूनिवर्सिटी से एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छात्रा ने पुलिस शिकायत भी की लेकिन मामला तब आगे बढ़ा जब यह सोशल मीडिया पर आया। 37 वर्षीय आरोपी ज्ञानसेकरन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

आलोचना से व्यथित मनमोहन ने दे दिया इस्तीफा, PM ने लगाया अटल जी को फोन, फिर ऐसे माने…

कद्दू जैसा दिमाग! मनमोहन सिंह के परिवार से मिलते समय मुस्कुराने लगे राहुल, लोगों ने माथा पीट लिया

 

Tags