Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Tamil Nadu: श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव को भी किया जब्त

Tamil Nadu: श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव को भी किया जब्त

Fishermen Arrested तमिलनाडु, Fishermen Arrested श्रीलंकाई नौसेना ने आज यानि गुरुवार को 16 भारतीय मछुआरों को समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन पर उन्हें गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी मछुआरों तमिलनाडु के रहने वाले है. इसके साथ ही नौसेना ने 2 मशीन से चलने वाली नावों को भी अपने कब्जे में […]

श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव को भी किया जब्त
inkhbar News
  • Last Updated: March 24, 2022 14:48:15 IST

Fishermen Arrested

तमिलनाडु, Fishermen Arrested श्रीलंकाई नौसेना ने आज यानि गुरुवार को 16 भारतीय मछुआरों को समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन पर उन्हें गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी मछुआरों तमिलनाडु के रहने वाले है. इसके साथ ही नौसेना ने 2 मशीन से चलने वाली नावों को भी अपने कब्जे में लिया है. वहीँ इस पर तमिलनाडु के मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों की यह गिरफ़्तारी 2 अलग-अलग घटनाओं पर हुई है. अधिकारीयों ने बताया कि 12 मछुआरों को कच्चातीवू के पास मछली पकड़े हुए पकड़ा गया, जबकि 4 मछुआरों को मन्नार की खाड़ी से पकड़ा गया है.

इससे पहले 17 मार्च को हुई थी गिरफ़्तारी

इससे पहले भारतीय तटरक्षक बल ने 17 मार्च को जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में छह श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नाव को भी जब्त कर लिया था. एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के मछुआरे 16 मार्च को भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे और तटरक्षक जहाज वज्र ने कन्याकुमारी से लगभग 117 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में समुद्री निगरानी के दौरान उनकी नाव देखी.

मछुआरों की समस्या पर चर्चा

भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों की समस्या पर कई बार चर्चा हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है. अधिकारी लगातार मछुआरों और समुद्री सिमा को लेकर बातचीत करते रहते है, लेकिन इसके बावजूद भी हर महीने करीब दोनों देशो के कई दर्जन मछुआरों गिरफ्तार किए जाते है.

यह भी पढ़ें:

Bengal: बीरभूम में TMC नेता पर बम हमले के बाद कटा बवाल,10 लोगों को जिंदा जलाया