Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Tata Group के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर, मुंबई के अस्पताल के ICU में भर्ती

Tata Group के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर, मुंबई के अस्पताल के ICU में भर्ती

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा (86) की हालत गंभीर बताई जा रही है। न्यूज एजेंसी राउटर्स के मुताबिक, उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के गहन

Ratan Tata Health
inkhbar News
  • Last Updated: October 9, 2024 19:42:15 IST

नई दिल्ली: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा (86) की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

रूटीन चेकअप के लिए गए थे, ICU में भर्ती

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। दावा था कि उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। इसके बाद रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था, “मैं ठीक हूं और सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था। चिंता की कोई बात नहीं है।”

Ratan Tata

Ratan Tata

Ratan Tata Health

Ratan Tata Health

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था और वो टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। रतन टाटा ने 1990 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन के रूप में काम किया। 2016 से 2017 के बीच कुछ समय के लिए वे अंतरिम चेयरमैन भी रहे।

टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

रतन टाटा ने अपने नेतृत्व में टाटा ग्रुप को कई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने एअर इंडिया को फिर से टाटा साम्राज्य में शामिल किया और फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा। इसके अलावा, वे अब भी टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्ट्स के प्रमुख बने हुए हैं, जो समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। रतन टाटा की सेहत को लेकर देशभर में चिंता है और लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: PWD का एक्शन! दिल्ली में सीएम आवास सील, अवैध इस्तेमाल के आरोप में कार्रवाई

ये भी पढ़ें: दिल्ली की CM आतिशी से जबरन खाली कराया गया मुख्यमंत्री आवास, सामान बाहर निकाला गया