Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • तवांग झड़प: लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता बोले- ‘हम हमेशा अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं’

तवांग झड़प: लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता बोले- ‘हम हमेशा अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं’

कोलकाता। आज विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश भारतीय सेना की शौर्य गाथा को याद कर रहा है। इस बीच कोलकाता में पूर्वी सेना कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने विजय स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हम हमेशा अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। देश की रक्षा के लिए […]

(Lt Gen RP Kalita)
inkhbar News
  • Last Updated: December 16, 2022 13:12:48 IST

कोलकाता। आज विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश भारतीय सेना की शौर्य गाथा को याद कर रहा है। इस बीच कोलकाता में पूर्वी सेना कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने विजय स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हम हमेशा अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।

देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार

तवांग में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प पर पूर्वी सेना कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सैन्य पुरुषों के रूप में हम हमेशा अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। शांति हो या संघर्ष, प्राथमिक कार्य बाहरी या आंतरिक खतरे के खिलाफ देश की क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करना है। हम सभी परिस्थितियों और आकस्मिकताओं के लिए तैयार हैं।

स्थानीय स्तर पर समाधान हुआ

लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कहा कि PLA ने LAC को पार किया, विरोध में दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आईं। इसका स्थानीय स्तर पर समाधान हुआ। इसे लेकर बुमला में एक फ्लैग मीटिंग भी हुई, हम स्थिति पर नियंत्रण में हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव