Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • तवांग झड़प: संसद में चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, सोनिया ने कहा- जवाब क्यों नहीं दे रही मोदी सरकार?

तवांग झड़प: संसद में चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, सोनिया ने कहा- जवाब क्यों नहीं दे रही मोदी सरकार?

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को हुई झड़प को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार को इस घटना को लेकर घेर रही है। इस बीच राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मुद्दे का जिक्र कर केंद्र सरकार […]

(सोनिया गांधी के साथ संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के सांसद)
inkhbar News
  • Last Updated: December 21, 2022 12:57:31 IST

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को हुई झड़प को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार को इस घटना को लेकर घेर रही है। इस बीच राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मुद्दे का जिक्र कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

वास्वविक जानकारी बताए सरकार

कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक में आज सोनिया गांधी ने चीनी आक्रमण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अडिग है और इस पर चर्चा नहीं करना चाहती है। जनता और संसद वास्तविक स्थिति जानने में असमर्थ है। सरकार चीनी अतिक्रमण का जवाब क्यों नहीं दे रही है।

शशि थरूर ने तीखा हमला बोला

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन में भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा की मांग कर रहा है। सरकार जनता के लिए जवाबदेह है। हम सब देश की रक्षा के लिए खड़े हैं। सीमा पर क्या स्शिति है, जून 2020 में हमारे जवाने क्यों मारे गए थे? ये सबकों पता होना चाहिए।

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड! झारखंड में दिलदार ने पत्नी को 12 टुकड़ों में काटा

Jharkhand Murder Case: शख्स ने पत्नी की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, कुत्ते खाते दिखे मांस