Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • तेलंगाना: सीएम केसीआर बोले- देश को भाजपा रहित डबल इंजन सरकार की जरूरत

तेलंगाना: सीएम केसीआर बोले- देश को भाजपा रहित डबल इंजन सरकार की जरूरत

तेलंगाना: हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने को कहा कि देश में गैर भाजपा सरकार बनना संभव है। देश को भाजपा के बगैर डबल इंजिन सरकार की जरूरत है। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश सौ वर्ष पीछे चला जाएगा। मोदी सरकार देश को सही दिशा नहीं दे पा रही है। […]

Telangana Chief Minister KCR
inkhbar News
  • Last Updated: July 12, 2022 08:32:29 IST

तेलंगाना:

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने को कहा कि देश में गैर भाजपा सरकार बनना संभव है। देश को भाजपा के बगैर डबल इंजिन सरकार की जरूरत है। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश सौ वर्ष पीछे चला जाएगा। मोदी सरकार देश को सही दिशा नहीं दे पा रही है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पार्दीवाला व जस्टिस सूर्यकांत की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं, ऊन्हें इस देश को बचाने के लिए यही तेवर बरकरार रखना होगा।

रूपए में गिरावट को रोकने में असमर्थ केन्द्र सरकार

हैदराबाद में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि भारत में रूपए के मूल्य में भारी गिरावट आई है। केन्द्र सरकार रूपए में आई गिरावट को रोकने में असमर्थ है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए केसीआर ने कहा कि आप जज को डराएंगे, मुख्यमंत्रियों को डराएंगें, यह उचित नहीं है। हमें आपसे निजी वैर नहीं है। यह जनतंत्र है। आपको जनता के सवालों का जवाब देना होगा।

केसीआर को किसी प्रकार का डर नहीं

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि तेलंगाना की सरकार किसानों को प्रति वर्ष 11 हजार करोड़ की राशि सब्सिडी के रूप में देती है, किसानों को मुफ्त बिजली चौबीस घंटे मिलती है, तेलंगाना के किसानों रायथू बंधु व रायथू बीमा योजना का लाभ मिल रहा है, किसी अन्य राज्य में इस प्रकार की योजना नहीं है। मुझे हटाने का असर उनपर क्या होगा, किसानों को पता है। जब तेलंगाना बनने की सभी उम्मीद समाप्त हो गई, हमने लोगों को सहयोग से तेलंगाना राज्य हासिल किया है। क्या किसी भी राज्य में कालेश्वरम जैसी योजना बन पाई है जिससे लाखों किसानों के खेत में पानी पहुंचता है।

हम देश भर में संपूर्ण भूमि के सिंचाई की योजना लाएंगे, देश भर के किसान इसे पसंद करेंगे, जल्द इस प्रकार की नीति लाएंगे, थोड़ा इंतजार कीजिए। केसीआर को किसी प्रकार का डर नहीं है। केसीआर फाइटर है। देश का विशाल जनसमूह हमारा बल है।

देश को अब नया एजेंडा चाहिए

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि हम केन्द्र सरकार के सभी गलत नीतियों को बदल देंगे। देश के साथ गलत नहीं हो, हम इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। गलत नीतियों के कारण देश सौ वर्ष पीछे चला जाएगा।
केसीआर ने कहा कि केन्द्र सरकार के दस साल के कार्यकाल में आठ वर्ष निकल चुका है, रूपए का मूल्य घट रहा है, बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। जिन राज्यों में गैर भाजपा सरकार है वहां प्रति व्यक्ति आय ज्यादा है। तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 2,78,833 रूपए है जबकि देश के स्तर पर प्रति व्यक्ति आय 1,49,848 रूपए है।

आठ वर्ष में केन्द्र सरकार देशवासियों व किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाई है। देश में सत्तर हजार टीएमसी जल उपलब्ध है, देश में पेय जल की कमी है। जिंमबावे में 6500 टीएमसी क्षमता का जलाशय है। 1400 टीएमसी क्षमता का जलाशय चीन में है, यूएसए में 1200 टीएमसी क्षमता का जलाशय है। हमारे देश में इतनी विशाल क्षमता का जलाशय क्यों नहीं बनाया गया है। देश में बिजली की कमी है। गलत नीतियों के कारण देश प्रभावित हो रहा है। इस देश को अब नया एजेंडा चाहिए।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया