Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘हिमाचल में सरकार बदलने का रिवाज जारी था, है और रहेगा’- कांग्रेस MLA विक्रमादित्य सिंह

‘हिमाचल में सरकार बदलने का रिवाज जारी था, है और रहेगा’- कांग्रेस MLA विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल चुनाव:  रामपुर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के करीब 56 लाख मतदाता 68 सीटों के लिए मतदान कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने वोट डाला। इस दौरान […]

(विक्रमादित्य सिंह)
inkhbar News
  • Last Updated: November 12, 2022 12:48:46 IST

हिमाचल चुनाव: 

रामपुर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के करीब 56 लाख मतदाता 68 सीटों के लिए मतदान कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने वोट डाला। इस दौरान दोनों ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया।

विक्रमादित्य सिंह ने क्या कहा?

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह चुनाव हिमाचल से जुड़ा हुआ और उसके भविष्य का चुनाव है। वर्तमान सरकार ने हर वर्ग के इंसान की आवाज़ को दबाया और अनसुना किया है।

बनी रहेगी बदलाव की परंपरा

विक्रामादित्य सिंह सिंह ने आगे कहा कि उपचुनावों में भी यह सरकार (BJP) चारों खाने चित्त हुई है। यह सेमीफाइनल था फाइनल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह (भाजपा) कोई नहीं होती हिमाचल की संस्कृति और रिवाज को बदलने वाली। यहां की परंपरा और रिवाज जारी थी, है और रहेगी।

कांग्रेस ने हमेशा विकास किया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं लोगों से यही अनुरोध करूंगी कि आप विकास और काम के नाम पर वोट दीजिए। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास किया है और आगे भी कांग्रेस ही हिमाचल का विकास बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव