Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली में जल्द लहराएगा इस्लाम का झंडा, इस आतंकी की धमकी से शाह के छूटे पसीने!

दिल्ली में जल्द लहराएगा इस्लाम का झंडा, इस आतंकी की धमकी से शाह के छूटे पसीने!

नई दिल्ली। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश हिंसा की आग में तप रहा है। खासकर हिन्दुओं को टारगेट किया जा रहा है। इसी बीच बांग्लादेश के इस्लामिक कट्टरपंथी जशीमुद्दीन रहमानी हाफी ने भारत सरकार को चेतावनी दी है। अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के प्रमुख रहमानी ने भारत को टुकड़े करने और दिल्ली में […]

अमित शाह
inkhbar News
  • Last Updated: September 14, 2024 12:25:28 IST

नई दिल्ली। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश हिंसा की आग में तप रहा है। खासकर हिन्दुओं को टारगेट किया जा रहा है। इसी बीच बांग्लादेश के इस्लामिक कट्टरपंथी जशीमुद्दीन रहमानी हाफी ने भारत सरकार को चेतावनी दी है। अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के प्रमुख रहमानी ने भारत को टुकड़े करने और दिल्ली में इस्लामी झंडा फहराने की धमकी दी है।

दिल्ली में जल्द लहराएगा इस्लाम का झंडा

रहमानी ने संदेश जारी करते हुए कहा कि जल्द ही हम दिल्ली में इस्लामी झंडा लहरायेंगे। भारत को टुकड़ों में कर दिया जायेगा। बता दें कि अंसारुल्लाह बांग्ला टीम यानी ABT भारत में प्रतिबंधित है। यह सन्देश एक हॉस्पिटल से जारी किया गया है। हैरानी की बात यह है कि यह मैसेज बांग्लादेश में तख्तापलट के एक महीने पहले का ही है। रहमानी ने इसमें क्रांति के महीने का जिक्र कर रखा है।

पुतिन के एक फैसले से औकात पर आया बांग्लादेश, डोभाल ने फेंका ऐसा अस्त्र कांप गए मोहम्मद यूनुस!

भारत बांग्लादेश की तरफ न उठाए आंख

मालूम हो कि रहमानी हाफी एक ब्लॉगर की हत्या के जुर्म में 5 साल की सजा काट रहा था। मोहम्मद यूनुस की सरकार बनते ही उसे जेल से रिहा कर दिया गया। रहमानी ने भारत में अलगाववादियों के समर्थन की कसम खाते हुए बंगाल को हिन्दुस्तान से अलग करने का प्रण ले रहा है। उसने भारत को भी चेताया है कि अगर उसने बांग्लादेश के खिलाफ कोई आक्रामक कार्रवाई की तो बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

 

हम आर्यपुत्र हैं, मरते दम तक लड़ेंगे! ISKCON से ऐलान सुनकर थर्रा उठे मुस्लिम कट्टरपंथी