Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है भारतीय सेना, मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री का विवादित बयान

प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है भारतीय सेना, मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री का विवादित बयान

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बात की। देवड़ा के नतमस्तक वाले बयान को कांग्रेस ने सेना के शौर्य का अपमान बताया है।

Jagdish Devda
inkhbar News
  • Last Updated: May 16, 2025 16:14:24 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान दिया। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, हम प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे। आज पूरा देश, देश की सेना और सैनिक…सब उनके चरणों में नतमस्तक हैं।

वॉलंटियर्स को संबोधित कर रहे थे

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बात की। देवड़ा के नतमस्तक वाले बयान को कांग्रेस ने सेना के शौर्य का अपमान बताया है।

जगदीश देवड़ा का पूरा बयान जानें

उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, पहलगाम हमले के बाद मन में बहुत क्रोध था। जो दृश्य हमने देखा कि जो पर्यटक के रूप में गए थे, घूमने गए थे और वहां चुन-चुनकर धर्म पूछ-पूछकर और महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके उनके सामने गोली मारी गई। बच्चों के सामने गोली मारी गई। उस दिन से दिमाग में बहुत तनाव था, पूरे देश के लोगों के दिमाग में तनाव था।

देवड़ा ने कहा कि जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा और जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन आतंकियों ने किया है और आतंकवादियों को जिन्होंने पाला है और जो पाल रहे हैं उनको नेस्तनाबूद नहीं कर देंगे, तब तक हम चैन की सांस नहीं लेंगे।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे। आज पूरा देश, देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं। आज पूरा देश उनके चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए, जितना भी कहा जाए वो कम है।

यह भी पढ़ें-

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ट्रेलर, समय आने पर दुनिया देखेगी पूरी पिक्चर… पाकिस्तानी अजगर को कुचलने पर भुज में राजनाथ सिंह ने सेना में भरा जोश