Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Inspector Fired: दरोगा के पिस्टल से चली गोली, सामने खड़ी महिला के सिर में लगी

Inspector Fired: दरोगा के पिस्टल से चली गोली, सामने खड़ी महिला के सिर में लगी

लखनऊ: ऊपरकोट कोतवाली में शुक्रवार को दरोगा (Inspector Fired Pistol) की लापरवाही के चलते एक महिला को गोली लग गई। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए महिला कोतवाली पहुंची थी और कार्यालय में संबंधित कर्मचारी का इंतजार कर रही थी। तभी दरोगा ने अपने साथी पुलिसकर्मी से पिस्टल लेकर उसे लोड किया और ट्रिगर दबा दिया। इससे […]

Inspector Fired Pistol: दरोगा से चली पिस्टल, सामने खड़ी महिला के सिर में लगी
inkhbar News
  • Last Updated: December 8, 2023 22:53:07 IST

लखनऊ: ऊपरकोट कोतवाली में शुक्रवार को दरोगा (Inspector Fired Pistol) की लापरवाही के चलते एक महिला को गोली लग गई। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए महिला कोतवाली पहुंची थी और कार्यालय में संबंधित कर्मचारी का इंतजार कर रही थी। तभी दरोगा ने अपने साथी पुलिसकर्मी से पिस्टल लेकर उसे लोड किया और ट्रिगर दबा दिया। इससे गोली कुछ ही दूरी पर खड़ी महिला के सिर में जा लगी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बता दें कि घायल महिला को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद दरोगा फरार

इस घटना के बाद दरोगा फरार हो गया है। हालांकि, इसके बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दरोगा मनोज कुमार पिस्टल टेबल पर रख महिला की ओर आए। लेकिन तब तक महिला बेहाश हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सपा के पूर्व विधायक व हड्डी गोदाम सहित आस-पास के कई लोग कोतवाली पहुंच गए। भीड़ आते देख इस बीच दरोगा मनोज कुमार गायब हो गए। कोतवाली में इकट्ठे हुए सभी लोगों ने दरोगा के गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी किया।

यह भी पढ़ें: Khandwa Jailbreak Case: आतंकी अबू फैसल को दोबारा मिली आजीवन कारावास की सजा

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के ल‍िए आई थी महिला

घायल (Inspector Fired Pistol)  होने वाली महिला का नाम इशरत जहां है। वह हड्डी गोदाम निवासी शकील अहमद की पत्नी है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए वह अपने बड़े बेटे इशान के साथ गई थीं। महिला को गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गई। इशरत जहां को अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली महिला के माथे पर लगी है।