Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • International Yoga Day: योग के रंग में रंगी दुनिया, फिजी में सबसे पहले मनाया गया योग दिवस

International Yoga Day: योग के रंग में रंगी दुनिया, फिजी में सबसे पहले मनाया गया योग दिवस

International Yoga Day: नई दिल्ली। दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रंग में रंगी हुई है। भारत के साथ साथ दुनिया के अलग-अलग देशों में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान सबसे पहले फिजी देश में लोगों ने योग दिवस मनाया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और न्यूजीलैंड समेत […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 21, 2022 13:16:08 IST

International Yoga Day:

नई दिल्ली। दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रंग में रंगी हुई है। भारत के साथ साथ दुनिया के अलग-अलग देशों में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान सबसे पहले फिजी देश में लोगों ने योग दिवस मनाया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और न्यूजीलैंड समेत कई देशों में योगा किया गया।

सबसे पहले फिजी में मनाया गया योग दिवस

सबसे पहले फिजी में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब सवा तीन बजे फिजी में लोगों ने योग का अभ्यास किया। इस योग कार्यक्रम का आयोजन एल्बर्ट पार्क में किया गया।

ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में क्विंसलैंड क्रिकेट क्लब में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।

न्यूजीलैंड में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन

फिजी के बाद न्यूजीलैंड के स्काइ टावर पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों ने योग के महत्व को समझते हुए योगाभ्यास किया।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय लोगों ने किया योग

आज सुबह करीब 4 बजे अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त राष्ट्र में काम करने वाले कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया।

भारत में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम का आयोजन

भारत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में 15 हजार लोगों के साथ योग किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में योग किया।

2015 से हुई थी योग दिवस की शुरूआत

गौरतलब है कि साल 2015 से दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद हर साल 21 जून के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार 8वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें