Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • President Remark Row: ‘राष्ट्रपत्नी’ बयान पर आज भी संसद में हंगामे के आसार, सोनिया से माफी की मांग पर अड़ी बीजेपी

President Remark Row: ‘राष्ट्रपत्नी’ बयान पर आज भी संसद में हंगामे के आसार, सोनिया से माफी की मांग पर अड़ी बीजेपी

President Remark Row: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस पार्टी घिरती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपत्नी बयान पर कल लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ पूरी तरह मोर्चा खोल दिया है और सोनिया गांधी से […]

Parliament House
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2022 08:17:57 IST

President Remark Row:

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस पार्टी घिरती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपत्नी बयान पर कल लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ पूरी तरह मोर्चा खोल दिया है और सोनिया गांधी से माफी की मांग कर रही है। आज भी इसे लेकर संसद में हंगामे होने के असार नजर आ रहे हैं।

सोनिया-स्मृति ईरानी की नोंक-झोंक

अधीर रंजन के बयान को लेकर कल लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच नोंक-झोंक हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब 2 से 3 मिनट तक बहस हुई है। इसी दौरान केन्द्रीय मंत्री वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सदन के अंदर बीजेपी नेताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सांसद रमा देवा से सोनिया गांधी की बात हो रही थी, उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कहा-आई डॉन्ट वान्ट टू टॉक टू यू यानी मैं आपसे बात नहीं करना चाहती हूं।

कांग्रेस पर बरसी स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन की टिप्पणी पर कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।

निर्मला सीतारमण ने भी साधा निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है।

अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अशोभनीय टिप्पणी की है. सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध किया था. इसी दौरान एक निजी चैनल से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण