Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मोदी कैबिनेट में एक भी मुस्लिम नहीं, जानें इस बार संसद में कितने मुसलमान सांसद

मोदी कैबिनेट में एक भी मुस्लिम नहीं, जानें इस बार संसद में कितने मुसलमान सांसद

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार,9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी कैबिनेट में इस बार एक भी मुस्लिम सांसद को जगह नहीं मिली है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं। आइए […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2024 12:55:06 IST

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार,9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी कैबिनेट में इस बार एक भी मुस्लिम सांसद को जगह नहीं मिली है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं। आइए जानते हैं 18वीं लोकसभा चुनाव में कितने मुस्लिम नेता सांसद बने हैं।

मुस्लिम सांसदों की भागीदारी

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अलग-अलग पार्टियों ने 78 मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। जिसमें से 24 ने जीत हासिल की है। इन 24 में से 21 सांसद इंडिया अलायंस से हैं जबकि 3 कैंडिडेट्स NDA से हैं। इंडिया ब्लॉक में सबसे ज्यादा कांग्रेस से मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत हासिल की है, उनकी संख्या 9 हैं।

ये बड़े मुस्लिम चेहरे पहुंचे संसद-

असदुद्दीन ओवैसी
युसूफ पठान
इमरान मसूद
इकरा हसन चौधरी
मोहम्मद हनीफा