Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मनमोहन के अस्थि विसर्जन में नहीं गए राहुल-प्रियंका, कांग्रेस की करतूत देखकर थू-थू कर रहे लोग

मनमोहन के अस्थि विसर्जन में नहीं गए राहुल-प्रियंका, कांग्रेस की करतूत देखकर थू-थू कर रहे लोग

रविवार को मनमोहन सिंह का अस्थि विसर्जन किया गया, जहां एक भी कांग्रेस नेता नहीं दिखे। गांधी परिवार का सदस्य वहां मौजूद नहीं था। बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला किया कि कैमरा नहीं था, इसलिए राहुल-प्रियंका वहां नहीं गए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की।

Manmohan
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2024 12:40:56 IST

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनपर सियासत जारी है। रविवार को मनमोहन सिंह का अस्थि विसर्जन किया गया, जहां एक भी कांग्रेस नेता नहीं दिखे। गांधी परिवार का सदस्य वहां मौजूद नहीं था। बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला किया कि कैमरा नहीं था, इसलिए राहुल-प्रियंका वहां नहीं गए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की।

बीजेपी का हमला

सोशल मीडिया पर मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन का वीडियो शेयर किया जा रहा है। जिसमें अटल जी के अस्थि विसर्जन में अमित शाह समेत बीजेपी के बड़े नेता थे, लोगों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में कांग्रेस का एक भी नेता नजर नहीं आया। सिर्फ करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। हालांकि बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा मनमोहन सिंह के परिवार के साथ मौजूद दिखाई दिए।

कांग्रेस दे रही सफाई

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को सरकार द्वारा उचित सम्मान नहीं दिया गया। लेकिन अब मनमोहन सिंह जी का अपमान करने वाले लोग उनके अस्थि विसर्जन पर भी घृणित राजनीति कर रहे हैं। रिवार की निजता का सम्मान करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियों को चुनने और विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ नहीं गए।

 

 

पाकिस्तान में घुसकर अफगानों लड़ाकों ने मचाई तबाही, बरसाए इतने बारूद शहबाज को याद आई नानी

Tags