Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • अगले दो दिन तक पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी, 250 से ज्यादा सड़कें बंद

अगले दो दिन तक पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी, 250 से ज्यादा सड़कें बंद

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बर्फभारी का दौर जारी रहने वाला है। वहां होने वाली बर्फबारी से देश के उत्तर मैदानी इलाकों में ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की 276 सड़के हुई बंद जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान को […]

India Weather Update
inkhbar News
  • Last Updated: January 15, 2023 17:08:18 IST

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बर्फभारी का दौर जारी रहने वाला है। वहां होने वाली बर्फबारी से देश के उत्तर मैदानी इलाकों में ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश की 276 सड़के हुई बंद

जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान को लेकर चेताया गया है। हिमपात के कारण हिमाचल प्रदेश के 4 हाइवे समेत कुल 276 सड़कों को बंद कर दिया गया है। इस समय मैदानी इलाके तेज शीतलहर की चपेट में है।

घने कोहरे से फ्लाइट के समय में बदलाव

बता दें कि राजस्थान के माउंट आबू में पारा -4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं फतेहपुर में पारा -3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। कोहरा इतना घना हो रहा है कि फ्लाइट के समय में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अगले पांच दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे छाए रहने की संभावना है।

तेज शीतलहर के चपेट में रहेगा दिल्ली

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेताया है कि 16 और 18 जनवरी के बीच यहां पर तेज शीतलहर चलेगी, वहीं रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास आ सकता है।