Inkhabar

EVM को नकारने वाले बैलट लूटते थे, CM योगी का विपक्ष पर हमला

लखनऊ। UP Politics: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब भी कांग्रेस, सपा या INDI गठबंधन से जुड़े दूसरी पार्टी जब भी चुनाव हार रहे होते हैं तब वो हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने की कोशिश करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आज EVM को नकार रहे हैं […]

CM YOGI
inkhbar News
  • Last Updated: April 27, 2024 13:56:38 IST

लखनऊ। UP Politics: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब भी कांग्रेस, सपा या INDI गठबंधन से जुड़े दूसरी पार्टी जब भी चुनाव हार रहे होते हैं तब वो हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने की कोशिश करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आज EVM को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम किया करते थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ भाजपा और NDA है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का INDI गठबंधन है। कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि हम भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे।

विपक्ष पर साधा निशाना

अगर आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा। पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं।

EVM पर क्या बोले?

सीएम योगी ने कहा कि “2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं…गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में UPA की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी?…कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं…जो लोग आज EVM को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे…अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं…”

यह भी पढ़ें-

Sandeshkhali: ‘ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाए’, संदेशखाली में हथियार मिलने पर बीजेपी हमलावर

Jammu Kashmir: जम्मू के रामबन में कुदरत का कहर, जमीन धंसने से 50 से ज्यादा घरों में आईं दरारें

Forest Fire: उत्तराखंड में ‘अग्नि का तांडव’, आग बुझाने उतरी सेना