Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आतंकी राणा के लिए तिहाड़ तैयार, चंद घंटों में जेल में ठूंसा जाएगा मुंबई हमले का गुनहगार

आतंकी राणा के लिए तिहाड़ तैयार, चंद घंटों में जेल में ठूंसा जाएगा मुंबई हमले का गुनहगार

Tahawwur Rana: मुंबई आतंकी हमले का गुनाहगार तहव्वुर हुसैन राणा थोड़ी देर में इंडिया पहुंच जाएगा। उसे स्पेशल विमान के जरिए भारत लेकर लाया जा रहा है। गुरुवार दोपहर दिल्ली पहुंचेगा, जहां उसे NIA औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लेगी।

Tahawwur Rana
inkhbar News
  • Last Updated: April 10, 2025 11:10:53 IST

Tahawwur Rana: मुंबई आतंकी हमले का गुनाहगार तहव्वुर हुसैन राणा थोड़ी देर में इंडिया पहुंच जाएगा। उसे स्पेशल विमान के जरिए भारत लेकर लाया जा रहा है। गुरुवार दोपहर दिल्ली पहुंचेगा, जहां उसे NIA औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लेगी। उसे तिहाड़ में रखा जाएगा। तहव्वुर राणा को लेकर तिहाड़ में आज सुरक्षा व्यवस्था काफी टाइट है। उसे बुलेटप्रूफ गाड़ी से NIA हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की याचिका

26/11 हमले में दक्षिण मुंबई के कई स्थानों पर बहुत नुकसान पहुंचा था। आज भी यह हादसा जब याद आता है तो लोगों की रुह कांप जाती है। इस हादसे में दस आतंकी भारत आए थे। जिन्होंने मुंबई में चार दिनों तक खून की होली खेली थी। तहव्वुर राणा इस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राणा के प्रत्यर्पण पर रोक लगाने वाली याचिका ख़ारिज कर दी थी। तहव्वुर ने याचिका दायर कर कहा था कि वह पार्किंसन बीमारी से पीड़ित है। भारत चला गया तो वहाँ उसे बहुत प्रताड़ित किया जाएगा।

डिटेंशन सेंटर में बंद था राणा

तहव्वुर को 2009 में FBI ने अरेस्ट किया था। राणा को अमेरिका में लश्कर-ए-तैयबा का समर्थन करने का दोषी ठहराया गया था। वह अभी लॉस एंजिल्स के एक डिटेंशन सेंटर में बंद था। 26 नवंबर 2008 को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर 4 दिनों तक हमला किया था। इस हमले में 9 हमलावर समेत कुल 175 लोग मारे गए थे।

 

सास को लेकर भागे दामाद ने दुल्हन को भेजी साथ में की तस्वीर, दोनों को पास देखकर बौखलाई बेटी, बोली- मेरा बस…

अलीगढ़ में सास को भगाने वाले दामाद ने ससुर को घुमाया फ़ोन, बोला अब इनको भूल जाओ 20 साल तक बहुत…