Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bharat Jodo Yatra: आज भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: आज भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा अपने 7 राज्यों का सफर पूरा कर चुकी है। ये यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सफर तय करके कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में पहुंच चुकी है। अब तक 2800 किलोमीटर का सफर तय कांग्रेस […]

Bharat Jodo Yatra
inkhbar News
  • Last Updated: December 16, 2022 08:58:53 IST

नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा अपने 7 राज्यों का सफर पूरा कर चुकी है। ये यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सफर तय करके कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में पहुंच चुकी है।

अब तक 2800 किलोमीटर का सफर तय

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 16 दिसंबर यानी आज अपना 100 दिन पूरा कर लेगी। राहुल गांधी की नेतृत्व में अब तक ये पदयात्रा 2800 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है। अब तक ये यात्रा देश के 7 राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का सफर तय कर चुकी है। फिलहाल ये अपने 8वें राज्य राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है, आज का दिन भारत जोड़ो यात्रा के लिए बहुत ही खास है क्योंकि इसके आज 100 दिन पूरे हो रहे हैं, इसके अलावा पार्टी आज कांग्रेस विजय दिवस भी मना रही है।

जयपुर में राहुल गांधी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और इस पदयात्रा के नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी आज जयपुर में अपनी आठवीं प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी भारत की मौजूदा चुनौतियों के साथ-साथ इस यात्रा के दौरान अपने अनुभवों को भी शेयर करेंगे। इसके साथ ही आज भारत जोड़ो यात्रा का नया थीम सांग भी लॉन्च किया जाएगा। जिसको सिंगर गुलजार, विशाल भारद्वाज और सुखविंदर सिंह ने गाया है।

अब तक ये बड़े चेहरे पदयात्रा में हुए शामिल

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगी और फिर 8 दिनों के ब्रेक के बाद यूपी, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मिर की ओर जाएगी। अब तक इस पदयात्रा में कई बड़े चेहरे शामिल हो चुके हैं। जिसमें पूजा भट्ट, रिया सेन, रश्मि देसाई, स्वरा भास्कर, आकांक्षा पुरी और आमेल पालेकर का नाम शामिल हैं। इसके अलावा शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, रांकापा नेता सुप्रिया सुले और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी इस पदयात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।