Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bharat Jodo Yatra: आज कन्याकुमारी से आगे होगी रवाना भारत जोड़ो यात्रा, कैंप में रहेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: आज कन्याकुमारी से आगे होगी रवाना भारत जोड़ो यात्रा, कैंप में रहेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: चेन्नई। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आगे रवाना होगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा आगे बढ़ेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के 300 नेता साथ चलेंगे। 5 महीने की यात्रा में सभी नेताओं के रहने, सोने और खाने-पीने की पूरी व्यस्था […]

Rahul Gandhi-Bharat Jodo Yatra
inkhbar News
  • Last Updated: September 8, 2022 11:25:16 IST

Bharat Jodo Yatra:

चेन्नई। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आगे रवाना होगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा आगे बढ़ेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के 300 नेता साथ चलेंगे। 5 महीने की यात्रा में सभी नेताओं के रहने, सोने और खाने-पीने की पूरी व्यस्था होगी।

भारत जोड़ा यात्रा की हुई शुरूआत

इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी को तिरंगा सौंपे जाने के साथ ही राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुई। औचारिक शुरूआत के लिए आयोजित हुई रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलने के लिए धन्यवाद किया। शाम को हुई इस सभा के बाद राहुल गांधी और बाकी कांग्रेस नेताओं ने कैंप में रात गुजारी।

आजाद भारत का सबसे बड़ा आंदोलन

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राहुल गांधी को तिरंगा सौंपे जाने के बाद आजादी के बाद के भारत में सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलन की शुरूआत हो गई है।

हर दिन दो चरणों में होगी पदयात्रा

बता दें कि, कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो पदयात्रा हर दिन दो चरणों में होगी। पहला चरण सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 3:30 से 6:30 बजे तक होगा। कांग्रेस नेता हर दिन लगभग 22-25 किलोमीटर चलेंगे। राहुल गांधी और सभी नेता वही खाना खाएंगे जो साथ चल रहे लोग पकाएंगे।

कंटेनर में खाने-पीने का है इंतजाम

गौरतलब है कि, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हर दिन गंतव्य स्थल पर पहुंचने से पहले तय स्थान पर कंटेनर की व्यवस्था की गई है। इस यात्रा में कांग्रेस नेता 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी न किसी होटल में रूकेंगे और न ही किसी रेस्टोरेंट में खाना खाएंगे।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना