Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Jawahar Lal Nehru: पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जंयती आज, PM मोदी ने किया याद

Jawahar Lal Nehru: पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जंयती आज, PM मोदी ने किया याद

Jawahar Lal Nehru: नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 133वीं जयंती है। आज के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया है। पीएम मोदी ने किया ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि […]

(पंडित जवाहर लाल नेहरू-पीएम मोदी)
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2022 11:23:51 IST

Jawahar Lal Nehru:

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 133वीं जयंती है। आज के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।

राजनाथ सिंह ने किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

गडकरी ने किया अभिवादन

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नेहरू जयंती पर ट्वीट कर लिखा है कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।

सोनिया-खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

इसी बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेहरू के समाधि स्थल शांतिवन पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल ने लिखा- हिंद के जवाहर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर एक वीडियो ट्वीट किया है। कैप्शन में उन्होने लिखा है कि कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है। पंडित नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव