Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Mallikarjun Kharge: आज कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल-सोनिया रहेंगे मौजूद

Mallikarjun Kharge: आज कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल-सोनिया रहेंगे मौजूद

Mallikarjun Kharge: नई दिल्ली। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पार्टी मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इस समारोह में अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष ही सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। 24 सालों में ये पहली बार होगा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कोई गैर गांधी अध्यक्ष की […]

Mallikarjun Kharge
inkhbar News
  • Last Updated: October 26, 2022 11:02:28 IST

Mallikarjun Kharge:

नई दिल्ली। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पार्टी मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इस समारोह में अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष ही सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। 24 सालों में ये पहली बार होगा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कोई गैर गांधी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा।

बड़े नेता समारोह में शामिल होंगे

बता दें कि नए कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार संभालने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, शामिल हैं। दिवाली की वजह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित किया गया है, इस दौरान कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंचकर आज पार्टी ने नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

थरूर को 6,825 वोटों से दी मात

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6,825 वोटों से हराया। चुनाव में खड़गे को 7,897 वोट और थरूर को 1,072 वोट मिले थे। 137 साल के कांग्रेस के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुआ था। इसके साथ ही कांग्रेस को 24 साल के बाद खड़गे के रूप में गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिला है। इसके पहले सीताराम केसरी गांधी परिवार के बाहर के अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव