Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं, 4 लोगों की तानाशाही है: राहुल गांधी

आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं, 4 लोगों की तानाशाही है: राहुल गांधी

Rahul Gandhi: नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी आज महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च किया। मार्च से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा है […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: August 5, 2022 14:28:23 IST

Rahul Gandhi:

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी आज महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च किया। मार्च से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है।

चार लोगों की तानाशाही है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोज़गारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता है।

सब RSS के नियंत्रण में है

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष कानूनी ढांचा, न्यायिक संरचना, चुनावी संरचना के बल पर लड़ती है। यह सब ढांचे सरकार का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने अपने लोग इन संस्थानों में बैठा रखे हैं। हिंदुस्तान का कोई भी संस्थान स्वतंत्र नहीं है, वह आरएसएस के नियंत्रण में है।

धमकाने वाला डरता है

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मैं जितना लोगों की आवाज़ उठाता हूं, जितना सच बोलता हूं उतना ज़्यादा मुझ पर हमला किया जाता है। मैं लोकतंत्र के लिए खड़े होने का अपना काम करता रहूंगा। ये बात समझ लीजिए कि जो धमकाता है वह डरता है।

वित्तमंत्री को शून्य समझ

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि निर्मला सीतारमण जिस मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल की बात कर रही हैं, वह कुछ और है। मुझे नहीं लगता कि वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था में क्या हो रहा है, इसकी कोई समझ है। उनको इसकी शून्य समझ। वह वहां एक मुखपत्र के रूप में है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण