Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आज का मौसम: दिल्ली NCR में कम हुआ ठंड का असर, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

आज का मौसम: दिल्ली NCR में कम हुआ ठंड का असर, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली में रविवार को निकली तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। हालांकि सुबह और शाम के कोहरे के चलते ठंड बरकरार है. जनवरी में जहां आमतौर पर कड़ाके की ठंड रहती है, इस बार राजधानी में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi NCR weather, Weather Forecast India
inkhbar News
  • Last Updated: January 20, 2025 08:47:44 IST

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को निकली तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। हालांकि सुबह और शाम के कोहरे के चलते ठंड बरकरार है, लेकिन दिन में लगातार तीन दिन से निकल रही धूप से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन ये राहत बीएस कुछ ही दिनों की हो सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड फिर लौट सकती है।

दिल्ली का बदलता मौसम

जनवरी में जहां आमतौर पर कड़ाके की ठंड रहती है, इस बार राजधानी में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सोमवार को भी हल्का कोहरा और ठंडी हवाओं के बीच दिन में धूप निकलने का अनुमान है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस राज्यों में बारिश का अनुमान

इसी बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 जनवरी को गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 19 और 20 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है।

Today Weather

हिमाचल और कश्मीर का हाल

हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर में अगले 36 घंटों के भीतर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के शिमला, कुफरी और कसौली जैसे इलाकों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 23 जनवरी को हिमाचल के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति रह सकती है।

बता दें उत्तर पूर्व राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान और उत्तराखंड में भी 20 जनवरी को कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss में इस कंटेस्टेंट का फूटा सबसे ज्यादा गुस्सा, विवादों को लेकर आज भी मशहूर