Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Tokyo Olympic 2020: अर्जेंटीना से 2-1 से हारकर बाहर हुआ भारतीय महिला हॉकी टीम, अभी कांस्य पदक जीतने का मौका

Tokyo Olympic 2020: अर्जेंटीना से 2-1 से हारकर बाहर हुआ भारतीय महिला हॉकी टीम, अभी कांस्य पदक जीतने का मौका

Tokyo Olympics 2020 :टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन भारत को जहां हॉकी में निराशा मिली तो रेसलिंग में बड़ी सफलता हासिल हुई. महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल के मुकाबले में हारी गई है। अर्जेंटीना ने उसे 2-1 से हराया है। टीम इंडिया अब कांस्य पदक के लिए खेलेगी।

Tokyo Olympic 2020
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2021 18:00:42 IST

नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन भारत को जहां हॉकी में निराशा मिली तो रेसलिंग में बड़ी सफलता हासिल हुई. महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल के मुकाबले में हारी गई है। अर्जेंटीना ने उसे 2-1 से हराया है। टीम इंडिया अब कांस्य पदक के लिए खेलेगी।

पहले पांच मिनट में भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को हैरान कर दिया। गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉनर्र को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि इसके बाद अर्जेंटीना ने हिसाब बराबर कर दिया। मारिया बैरियोन्यूवो ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में अर्जेंटीना को बढ़त दिलाने के लिए एक और पीसी को कन्वर्ट किया।

अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में अपने बराबरी का स्कोर बनाने के लिए जोरदार वापसी की। अर्जेंटीना की कप्तान मारिया बैरियोन्यूवो ने 18वें मिनट में एक पेनाल्टी को गोल करके बराबर किया। भारत को बाद में तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम उन्हें भुनाने में असफल रहा।

Mansoon session: संसद में हंगामें के चलते 6 TMC सांसदों पर कार्यवाही, एक दिन के लिए निलंबित

Delhi Dalit Child Rape: दिल्ली में 9 साल की दलित बच्ची के साथ रेप और हत्या के बाद परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- जबतक इंसाफ नहीं मिलेगा साथ खड़े हैं

Tags