Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Tokyo Paralympics : अवनि लेखारा ने 50 मीटर निशानेबाजी में जीता कांस्य, गोल्डन गर्ल का दूसरा पदक

Tokyo Paralympics : अवनि लेखारा ने 50 मीटर निशानेबाजी में जीता कांस्य, गोल्डन गर्ल का दूसरा पदक

Tokyo Paralympics : अवनि लेखारा ने अपने पहले पैरालंपिक खेलों में एक और पदक जीता। उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 फाइनल में पोडियम फिनिश हासिल की और भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

Avani Lekhara
inkhbar News
  • Last Updated: September 3, 2021 13:07:03 IST

नई दिल्ली. अवनि लेखारा(Avani Lekhara) ने अपने पहले पैरालंपिक खेलों में एक और पदक जीता। उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 फाइनल में पोडियम फिनिश हासिल की और भारत के लिए कांस्य पदक जीता। यह उनका इस साल पैरालंपिक खेलों में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।

19 साल की अवनि लेखारा पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एआर स्टैंडिंग एसएच1 फ़ाइनल में स्वर्ण पदक जीता। इस पदक के साथ भारत की पदक तालिका अब 12 पर पहुंच गई है। भारत के पास अब 2 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 4 कांस्य पदक हैं। एक कांस्य अयोग्य घोषित कर दिया गया था। भारत अब टोक्यो पैरालिंपिक 2020 की पदक तालिका में 36वें स्थान पर है।

वह एक समय छठे स्थान पर थी लेकिन कांस्य पदक हासिल करने के लिए उसने शानदार वापसी की।

तेजस ट्रेन में अंडरवियर-बनियान में दिखे JDU MLA गोपाल मंडल, यात्रियों ने टोका तो दी ये धमकी

Farmers Protest : SAD नेता सुखबीर सिंह बादल की रैली में किसानों पर बरसीं लाठियां

Harvinder won bronze in Paralympic Archery: पैरालम्पिक तीरंदाजी में हरविंदर ने जीता कांस्य

Tags