Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • टॉलीवुड के मशहूर कंपोजर राज का हुआ निधन, 68 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

टॉलीवुड के मशहूर कंपोजर राज का हुआ निधन, 68 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

हैदराबाद: तेलुगु मशहूर म्यूजिक कंपोजर राज-कोटी की जोड़ी के राज का कल रविवार (21 मई) का हैदराबाद में निधन हो गया। उनका असली नाम थोटकुरा सोमराजू यानी राज था। वह 68 साल के थे।जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के कारण वह अचानक अपने वॉशरूम में फिसलकर गिर गए। इतना ही नहीं वह दिग्गज तेलुगू संगीतकार […]

Telugu Music Director Raj Of Raj Koti Passed Away Due To Heart Attack
inkhbar News
  • Last Updated: May 22, 2023 07:33:38 IST

हैदराबाद: तेलुगु मशहूर म्यूजिक कंपोजर राज-कोटी की जोड़ी के राज का कल रविवार (21 मई) का हैदराबाद में निधन हो गया। उनका असली नाम थोटकुरा सोमराजू यानी राज था। वह 68 साल के थे।जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के कारण वह अचानक अपने वॉशरूम में फिसलकर गिर गए। इतना ही नहीं वह दिग्गज तेलुगू संगीतकार टीवी राजू के बेटे थे। वहीं राज ने संगीतकार कोटि संग एक टीम बनाकर टॉलीवुड में कई मशहूर फिल्मों में हिट संगीत दिया।

कई मशहूर फिल्मों में दिया हिट म्यूजिक

दरअसल इंडस्ट्री के कुछ आज के समय के संगीतकार जैसे ए.आर. रहमान, ने उनके अंडर रहकर टॉलीवुड में कई सालों तक कीबोर्ड प्लेयर/प्रोग्रामर के रूप में काम किया है। वहीं अब तोताकुरा सोमाराजू के असामयिक निधन से पूरे टॉलीवुड में शोक की लहर है। इतना ही नहीं राज ने कोटि के साथ 180 से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था। इसके अलावा इस जोड़ी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। बता दें कि उनके अधिकतर गाने एसपी बालासुब्रमण्यम और चित्रा ने गाए हैं।

म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया मातम

वहीं इस जोड़ी के टूटने के बाद भी दोनों ने अलग-अलग काफी काम किया और कई ब्लॉकबस्टर गाने बनाए। हाल के एक साक्षात्कार में, दोनों ने एलान किया कि वे फिर से टीम बना रहे हैं। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद कई संगीतकार, फिल्म निर्माता, सिंगर, गीतकार और संगीतकार उनके असामयिक निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार (22 मई) को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

2000 के नोट बंद होने पर भूपेश बघेल ने कहा – ये फैसला थूक कर चाटने जैसा