Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Top 10 News: सुबह की 10 बड़ी खबरें, जानें देश-दुनिया का पूरा अपडेट

Top 10 News: सुबह की 10 बड़ी खबरें, जानें देश-दुनिया का पूरा अपडेट

नई दिल्ली। यहां पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें- लोकसभा चुनाव से पहले BJP को लगा झटका निर्वाचन आयोग आज यानी शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करने वाला है। वहीं, नेताओं का पाला बदलने का खेल जारी है। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। बता […]

INKHABAR BREAKING NEWS
inkhbar News
  • Last Updated: March 16, 2024 08:26:37 IST

नई दिल्ली। यहां पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें-

लोकसभा चुनाव से पहले BJP को लगा झटका

निर्वाचन आयोग आज यानी शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करने वाला है। वहीं, नेताओं का पाला बदलने का खेल जारी है। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी शुक्रवार (15 मार्च) को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

आज होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

भारतीय निर्वाचन आयोग आज यानी 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को इलेक्शन कमीशन के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

कितने चरण में होगा चुनाव?

गौरतलब है कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में चुनाव की तारीखों के ऐलान और वोटिंग के बीच 40-50 दिनों का अंतर था. 2019 के लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में आयोजित हुए थे. वहीं, चौथे दिन यानी 23 मई को नतीजे सामने आए थे। इसी तरह से 2014 के आम चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी। इसके बाद 7 अप्रैल से 12 मई के बीच 9 चरणों में मतदान हुआ था. 2014 के चुनाव का परिणाम 16 मई को आया था। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं।

मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का होगा समापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को समाप्त होने वाली है। आज यात्रा ख़त्म होने से एक दिन पहले मुंबई पहुंचेगी. महाराष्ट्र कांग्रेस नेता ने कहा कि यात्रा एक विशाल रैली के साथ समाप्त होगी। इस रैली में इंडी गठबंधन के नेता भी मौजूद रहेंगे. सभी नेता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे.