Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Train Delayed: कोहरे ने धीमी की 29 ट्रेनों की रफ्तार, इस ट्रेन का समय बदला

Train Delayed: कोहरे ने धीमी की 29 ट्रेनों की रफ्तार, इस ट्रेन का समय बदला

कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं और उड़ानों का रूट भी डायवर्ट किया जा रहा है। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

29 Train Delayed
inkhbar News
  • Last Updated: January 16, 2025 09:52:10 IST

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद खराब हो गई है। कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं और उड़ानों का रूट भी डायवर्ट किया जा रहा है। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ट्रेनें 19 मिनट से 4 घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं अब शान-ए- पंजाब ट्रेन का समय 6:40 से बदलकर 7:40 कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बुधवार देर शाम और गुरुवार सुबह हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जिसकी वजह से जबरदस्त शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कुछ दिनों तक कोहरे और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 16 जनवरी से 18 जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 21 जनवरी से एक बार फिर बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली में ग्रेप 3- ग्रेप 4 लागू

दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते बुधवार शाम को ग्रेप 3 और ग्रेप 4 लागू कर दिया था, लेकिन बारिश के कारण हवा में थोड़ा सुधार हुआ है। AQI 200 के आसपास पहुंच गया है। कल यह 400 से ऊपर था। कल यानी बुधवार को दिल्ली में 300 से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं। कई के रूट डायवर्ट किए गए। कम विजिबिलिटी के कारण कुछ विमानों को कुछ देर के लिए उड़ान भरने से भी रोका गया।

ये भी पढ़ेंः- 24 घंटे सैफ अली खान के घर में सिक्योरिटी होने के बावजूद भी कैसा घुसा…

जम्मू-कश्मीर में फैल रही रहस्यमयी बीमारी, 15 की मौत से दहशत में लोग, शरीर में…