Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 2.5 घंटे तक मेरा गला घोटने की कोशिश की…सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी का बड़ा आरोप

2.5 घंटे तक मेरा गला घोटने की कोशिश की…सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी का बड़ा आरोप

Economic Survey 2024: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र दौरान सदन में लोकतंत्र का गला घोंटा गया। विपक्ष ने 2.5 घंटे तक मेरा गला घोंटने का […]

पीएम मोदी
inkhbar News
  • Last Updated: July 22, 2024 11:02:18 IST

Economic Survey 2024: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र दौरान सदन में लोकतंत्र का गला घोंटा गया। विपक्ष ने 2.5 घंटे तक मेरा गला घोंटने का प्रयास किया। सदन में मेरी आवाज दबाई गई।

अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट

प्रधानमंत्री ने बजट 2024 को लेकर कहा कि कल हम जो बजट पेश करेंगे, वह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। हमें पांच साल का जो अवसर मिला है, ये बजट ​हमारे उन पांच साल की दिशा तय करेगा। बजट 2047 के विकसित भारत के सपने मजबूत देने वाला होगा। हर देशवासी के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारत बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश है। गत 3 वर्षों में लगातार 8 प्रतिशत ग्रोथ के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

पीएम ने दी सोमवारी की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों को पहली सोमवारी की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार है। इस पावन दिन पर एक महत्वपूर्ण सत्र शुरू हो रहा है। मैं सावन के पहले सोमवार पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। आज संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। आज पूरे देश की नजर इस पर है। यह एक सकारात्मक सत्र होना चाहिए।

Parliament Monsoon Session: थोड़ी देर में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण