Surat Two men stripped row: गुजरात के सूरत में दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद शहर की पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने तालिबानी अंदाज में लाठियों से पीटने के आरोप में दो कपड़ा व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को दोनों व्यापारियों को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ व्यापारी दो युवकों की पिटाई कर रहे थे। पहले उन्होंने उनके कपड़े उतारे और फिर लाठियों से पीटा। कांग्रेस ने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी पर उनके गृह नगर में हुई ऐसी घटना को लेकर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता असलम साइकिलवाला ने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी से कार्रवाई की मांग की थी। यह घटना 10 जून को हुई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

किसी को भी शर्मसार कर देने वाली इस घटना में यह बात सामने आई है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो सूरत के अनमोल टेक्सटाइल मार्केट का है। कुछ कपड़ा व्यापारियों ने चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई की थी। दोनों युवक अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे सूरत में मजदूरी करते हैं। कपड़ा व्यापारियों को शक था कि वे साड़ियां चुरा रहे हैं। इसके बाद कुछ कपड़ा व्यापारियों ने अमानवीय व्यवहार किया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने पीड़ितों को बुलाकर सलाबतपुर थाने में मामला दर्ज कराया। कुल चार व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है।

ईरान को ऑपरेशन राइजिंग लॉयन से दहलाने के बाद, नेतन्याहू ने PM मोदी को घुमाया फोन…जाने दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई?

चोरी के शक में पहले बंधक बनाया गया

इस घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार चोरी के शक में पहले इन युवकों को बंधक बनाया गया। बाद में उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना सूरत शहर पुलिस के इलाके में हुई। कांग्रेस नेता असलम साइकिलवाला का कहना है कि अगर व्यापारियों को चोरी का शक था तो उन्हें पुलिस में शिकायत करनी चाहिए थी। महाराष्ट्र के दलित समुदाय के युवकों की पिटाई शर्मनाक है। इससे सूरत की छवि खराब हुई है। प्रवासी सूरत के विकास में बड़ा योगदान दे रहे हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें आईपीसी की धारा 115 (2), 117 (2), 127 (2), 351 (3), 352 और 54 के साथ-साथ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम भी शामिल है।

Ahmadabad Plane Crash: ‘प्लेन उड़ते ही लाल-पिली बत्तियां जलीं, एयरहोस्टेस मेरे सामने ही…’ क्रैश के 30 सेंकेंड पहले क्या-क्या हुआ, रमेश ने बताई दिल दहलाने वाली कहानी