Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गजब गुस्साए उद्धव! इंडिया गठबंधन के साथियों को ही सुना दी खरी-खोटी, कहा- वो सच जानते हैं…

गजब गुस्साए उद्धव! इंडिया गठबंधन के साथियों को ही सुना दी खरी-खोटी, कहा- वो सच जानते हैं…

शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के अपने ही साथियों को खरी-खटी सुना दी है। उद्धव के गुस्से से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मची हुई है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Uddhav Thackeray-Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: March 6, 2025 21:11:13 IST

मुंबई। सपा नेता अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए विवादित बयान पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया और राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने आजमी के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी को खरी-खोटी सुनाई है।

उद्धव ने कहा कि अगर उन्हें (अखिलेश यादव) अबू आजमी ज्यादा अच्छे लगते हैं तो फिर वो उन्हें उत्तर प्रदेश से चुनकर लाएं, महाराष्ट्र से नहीं। शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया ने कहा कि क्या वो (अखिलेश) सच जानते हैं? क्या उन्हें पता है कि अबू आजमी के बयान पर पूरे महाराष्ट्र में गुस्सा है।

अखिलेश ने किया बचाव

बता दें कि अखिलेश यादव ने अबू आजमी का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है।

आजमी ने क्या कहा था

अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा था कि वो क्रूर शासक नहीं है। वो एक अच्छे शासक थे। उनके इस बयान पर महाराष्ट्र में हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी-शिवसेना ने इसे देशद्रोह बताया। इस मामले में अबू आजमी पर केस भी हो गया है। हालांकि विवाद बढ़ता हुआ देखकर उन्होंने माफ़ी मांग ली थी। अब उन्हें विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

ये मांग पूरी करो नहीं तो… जेडीयू की BJP को दो टूक, अब बिहार चुनाव से पहले टूटेगा NDA?