Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ऊधमपुर: भूस्खलन से ढहा मिट्टी का मकान, मलबे में दबने से 2 बच्चों की मौत

ऊधमपुर: भूस्खलन से ढहा मिट्टी का मकान, मलबे में दबने से 2 बच्चों की मौत

ऊधमपुर: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में भूस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। ऊधमपुर जिले के मुत्तल इलाके के समोले गांव में मिट्टी का मकान ढहने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए […]

Udhampur
inkhbar News
  • Last Updated: August 20, 2022 11:43:20 IST

ऊधमपुर:

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में भूस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। ऊधमपुर जिले के मुत्तल इलाके के समोले गांव में मिट्टी का मकान ढहने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए और मलबे से शवों को बाहर निकाल लिया है।।

बढ़ी भूस्खलन की घटनाएं

बता दें कि राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। शुक्रवार शाम को कटरा जिले में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई थी। जिसके बाद तीर्थ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बाढ़ आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी थी।

कई घर हुए क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के नीरा इलाके में इससे पहले बादल फटने से इलाके में भारी नुकसान हुआ था। इसके साथ ही भारी बारिश के बाद बादल फटने से महार में दो महिलाओं के बह जाने की खबर सामने आई थी। बाढ़ की स्थिति के कारण कई वाहन भी बह गए और कई घर क्षतिग्रस्त भी हो गए हैं।

बचाव अभियान शुरू हुआ

गौरतलब है कि महिलाओं के बह जाने की खबर सामने आने के बाद पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मिलकर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया। लापता महिलाओं की पहचान सकीना बेगम और रोजा बानो के रूप में हुई। इस घटना में तीन बच्चों को तो बचा लिया गया लेकिन महिला और बच्ची को नहीं बचाया जा सका था।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना