UGC NET Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। UGC NET परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। UGC NET एडमिट कार्ड 2025 को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। UGC NET एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UGC NET जून 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सभी विवरणों की जांच करें।
यूजीसी नेट में होते हैं 2 पेपर
UGC NET परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करती है। CBT मोड में आयोजित UGC NET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। ये उम्मीदवार की शिक्षण क्षमता और विषय विशेषज्ञता का मूल्यांकन करते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र (UGC NET जून एडमिट कार्ड 2025) पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। आप समय प्रबंधन और मॉक टेस्ट के साथ तैयारी करके UGC NET परीक्षा में सफल हो सकते हैं।
इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
NTA UGC NET जून 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बिना UGC NET एडमिट कार्ड 2025 के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। UGC NET जून एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) भी लाना होगा।
जानिए UGC NET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया :-
- NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर लॉग ऑन करें।
- होमपेज पर ‘UGC NET जून 2025 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
- ऐसा करने पर UGC NET एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- UGC NET एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें नाम, विषय कोड और परीक्षा केंद्र आदि की जानकारी जरूर चेक कर लें। अगर कोई गलती हो तो तुरंत एनटीए से संपर्क कर उसे सही करवा लें।