Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Una Fire: ऊना में प्रवासी झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, चपेट में आए कई लोग

Una Fire: ऊना में प्रवासी झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, चपेट में आए कई लोग

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग में महिला और उसके दो बच्चे जिंदा जल गए। जबकि महिला का पति गंभीर रुप से झुलस गया है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बता दें घटना के तुरंत बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। […]

Patna Fire News
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2023 12:47:17 IST

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग में महिला और उसके दो बच्चे जिंदा जल गए। जबकि महिला का पति गंभीर रुप से झुलस गया है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बता दें घटना के तुरंत बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसे में झुलसा परिवार

जानकारी के मुताबिक, ऊना जिले के हरोली इलाके के गांव बाथु में प्रवासियों की झुग्गियों में आग लगने की यह घटना हुई। घटना देर रात की है। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। थाना टाहलीवाल की बाथु ग्राम पंचायत में देर रात अज्ञात कारणों से तीन झुग्गियों में आग लग गई। हादसे में सुमित देवी (25) पत्नी विजय शंकर निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाथु, उसका बेटा अंकित (9 माह) और बेटी नैना (5) जिंदा जल गए।

मृतक महिला का पति विजय शंकर (30) गंभीर रुप से झुलस गया। उसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती किया गया और फिर पीजीआई चंडीगढ़ इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कार्य पर है।

यह भी पढ़ें – http://Shruti Haasan: श्रुति ने शराब सेवन पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- शराब सेवन न करने से कोई पछतावा नहीं