Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • UP: ट्रेनों के लिए खुल गया अयोध्या रूट, 6 ट्रेनें आज से बहाल

UP: ट्रेनों के लिए खुल गया अयोध्या रूट, 6 ट्रेनें आज से बहाल

लखनऊ: अयोध्या रूट की निरस्त चल रहीं छह ट्रेनें बृहस्पतिवार से वापस शुरू हो जाएंगी। वहीं बदले रास्ते से चलाई जा रहीं अयोध्या रूट की 30 ट्रेनें भी अपने तय मार्ग पर चलना शुरू हो जाएंगी। इससे अयोध्या जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा पूर्वोत्तर रेलवे […]

UP
inkhbar News
  • Last Updated: January 25, 2024 12:09:33 IST

लखनऊ: अयोध्या रूट की निरस्त चल रहीं छह ट्रेनें बृहस्पतिवार से वापस शुरू हो जाएंगी। वहीं बदले रास्ते से चलाई जा रहीं अयोध्या रूट की 30 ट्रेनें भी अपने तय मार्ग पर चलना शुरू हो जाएंगी। इससे अयोध्या जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मेंटेनेंस कार्यों की वजह से ट्रेनें निरस्त व बदले रूट से चलाई जा रही थीं। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-सलारपुर रेलखंड की निरस्त व मार्ग परिवर्तित की गई ट्रेनें 25 जनवरी से बहाल हो जाएंगी। 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 12530 लखनऊ-जंक्शन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15113 गोमतीनगर-छपरा कचेहरी एक्सप्रेस व 13114 छपरा-कचेहरी गोमतीनगर एक्सप्रेस शुरू हो जाएंगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस बहाल

अयोध्या कैंट से आनंदविहार वाया लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को वापस शुरू कर दी गई थी। यह ट्रेन पिछले सात जनवरी से निरस्त चल रही थी। बहाली के बाद पहले दिन ही ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पर शाम 5:20 बजे के बजाय 5:35 घंटे लेट पहुंची है।

यह भी पढ़ें- http://Fighter Reaction: ‘फाइटर’ को फैंस ने बताया ब्लॉकबस्टर, ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री भी लगी कमाल