Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ayodhya Deepotsav 2021: राम की नगरी अयोध्या में आज बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड एक साथ 12 लाख दीये जलेंगे

Ayodhya Deepotsav 2021: राम की नगरी अयोध्या में आज बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड एक साथ 12 लाख दीये जलेंगे

उत्तरप्रदेश. Ayodhya Deepotsav 2021 दीपों का पर्व दीपावली से पहले आज छोटी दिवाली है। देशभर में दीपावली को लेकर बाजारों में चहल-पहल है. इस क्रम में आज राम की नगरी अयोध्या को मिट्टी के बने दीपों से सजाया गया है. इस बार अयोध्या में 12 लाख दिये जलाए जाएंगे और राम की नगरी को भव्य […]

Ayodhya Deepotsav 2021
inkhbar News
  • Last Updated: November 3, 2021 15:24:23 IST

उत्तरप्रदेश. Ayodhya Deepotsav 2021 दीपों का पर्व दीपावली से पहले आज छोटी दिवाली है। देशभर में दीपावली को लेकर बाजारों में चहल-पहल है. इस क्रम में आज राम की नगरी अयोध्या को मिट्टी के बने दीपों से सजाया गया है. इस बार अयोध्या में 12 लाख दिये जलाए जाएंगे और राम की नगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है. हर बार की भांति इस बार भी योगी सरकार दिवाली पर रिकॉर्ड कायम करने वाली है.

योगी सरकार का  रिकॉर्ड
यहां इस बार योगी सरकार द्वारा रिकॉर्ड कायम करते 12 लाख दिये जलाए जाएंगे, इनमें 9 लाख दीये सरयू किनारे स्थित राम की पैड़ी पर और 3 लाख दीये अयोध्या के मठ मंदिरों में जलाए जाएंगे. इस आयोजन की गवाह बनने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की टीम भी अयोध्या नगरी पहुंच चुकी है.

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अयोध्या में भगवान राम की शोभा यात्रा को रवाना किया . अयोध्या में झांकियां भी निकाली जाएंगी. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्यपाल आनंदी बेन और सीएम योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें:

अमित शाह ने सीएपीएफ कर्मियों के लिए स्वास्थ्य योजना शुरू की

Aman Took Revenge अमन ने लिया बदला, जिससे हारे थे पंचायत चुनाव, उसे हरा बन गए विधायक

 

Tags