Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 40 किलो की बॉडी 100 किलो का जिगरा…तेंदुए से बिना डरे भिड़ गया शख्स, फिर जो हुआ…Video देख निकल जाएगी रूह

40 किलो की बॉडी 100 किलो का जिगरा…तेंदुए से बिना डरे भिड़ गया शख्स, फिर जो हुआ…Video देख निकल जाएगी रूह

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मजदूर तेंदुए से भिड़ा हुआ नजर आ रहा है। लोग ऊपर से तेंदुए के ऊपर ईंटों की बरसात कर रहे हैं। लेकिन तेंदुआ मजदूर को छोड़ता नहीं है। दरअसल, पूरा मामला […]

UP Viral Video (तेंदुए से जंग लड़ता दिखा शख्स)
inkhbar News
  • Last Updated: June 25, 2025 11:22:56 IST

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मजदूर तेंदुए से भिड़ा हुआ नजर आ रहा है। लोग ऊपर से तेंदुए के ऊपर ईंटों की बरसात कर रहे हैं। लेकिन तेंदुआ मजदूर को छोड़ता नहीं है। दरअसल, पूरा मामला ये है कि तेंदुआ वहां काम कर रहे मजदूरों पर अचानक हमला कर देता है। जिसके जवाब में शख्स भी आखिरी सांस तक उससे लड़ता है। तेंदुआ भी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं है। ऐसे में वह भी उसे कड़ी टक्कर देता है, जिसके चलते दोनों के बीच करीब 2 मिनट तक भीषण युद्ध होता है।

क्या है इस वायरल वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, एक मजदूर बिना डरे तेंदुए से लड़ता है। क्लिप में शख्स अकेले ही तेंदुए को पकड़े हुए है, जबकि तेंदुआ लगातार उस पर हमला करने की पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन ऊपर खड़े लोग वीडियो बनाने के साथ-साथ उस पर ईंट भी फेंक रहे हैं। जिससे कहीं न कहीं तेंदुए को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। लेकिन फिर भी तेंदुआ कई बार लड़ते हुए शख्स पर हावी होने की कोशिश करता है।

क्लिप के आखिर में जब शख्स तेंदुए को छोड़कर वहां से जाने लगा तो तेंदुआ भी उसके पीछे भागा, लेकिन फिर सभी लोग उसके पीछे हो लिए और इसी के साथ करीब 1 मिनट 50 सेकंड का वीडियो खत्म हो जाता है। बताया जा रहा है कि, तेंदुआ थककर खेतों में घुस गया। जिसे बाद में वन विभाग ने पकड़ लिया। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आंखों में आसूं, चेहरे पर मातम… मां की अंतिम विदाई पर बेसुध हालत में नजर आईं सना खान, रो-रोकर एक्ट्रेस का बुरा हाल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को सचिन गुप्ता (@SachinGuptaUP) नामक यूजर द्वारा शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 25.2 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा लोगों द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट्स करके शख्स की जमकर सराहना की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इतने सारे लोग थे, हर कोई तमाशा देख रहा था और मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। अगर दो लोगों में भी हिम्मत होती तो वह अकेला नहीं लड़ता।

एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बाकी लोगों को नीचे आकर मदद करनी चाहिए थी। ऊपर से ईंटें फेंकी जा रही हैं, जिनमें से कुछ इस बहादुर मजदूर पर गिर रही हैं। इसके अलावा ज्यादातर यूजर कमेंट में शख्स की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

‘डेटिंग से पहले…’ इसलिए हुआ हार्दिक-नताशा का तलाक, शादीशुदा होते हुए भी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे क्रिकेटर? हसीना ने खोल कर रख दी पांड्या की पोल